Fela News Lifestyle Header Banner

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को सपोर्ट करेंगी पत्नी आकांक्षा, देंगी करारा जवाब

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को सपोर्ट करेंगी पत्नी आकांक्षा, देंगी करारा जवाब

Last Updated Nov - 17 - 2025, 02:05 PM | Source : Fela News

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अब फिनाले के करीब है. फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो में नजर आएंगे. गौरव खन्ना को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी आकांक्षा भी घ
गौरव खन्ना को सपोर्ट करेंगी पत्नी आकांक्षा
गौरव खन्ना को सपोर्ट करेंगी पत्नी आकांक्षा

बिग बॉस 19 का फिनाले अब बहुत करीब है और शो फैमिली वीक में पहुंच चुका है. इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले घर में आएंगे, जिससे माहौल इमोशनल होने वाला है. खबरों के अनुसार, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी उनसे मिलने शो में पहुंचेंगी. गौरव इस सीज़न के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, इसलिए उनका और उनकी पत्नी का मिलना फैंस काफी समय से देखना चाह रहे थे.

फरहाना और अमाल को दिया जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में आने के बाद आकांक्षा ने फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की अच्छी क्लास लगाई, क्योंकि दोनों शो में लगातार गौरव को टारगेट करते दिखे हैं. बताया जा रहा है कि आकांक्षा ने उनके कमेंट्स का सीधा जवाब दिया.

गौरव को दिया इमोशनल सपोर्ट

आकांक्षा ने न सिर्फ गौरव का हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें याद दिलाया कि इस आखिरी फेज में उन्हें फोकस रहकर खेलना चाहिए. यह देखना दिलचस्प होगा कि फरहाना और अमाल अब इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.

ज्योतिषी की भविष्यवाणी

हाल ही के वीकेंड का वार में ज्योतिषी जय मदान ने कहा था कि गौरव और आकांक्षा जल्द माता-पिता बन सकते हैं. गौरव ने पूछा था, “क्या हमारे बच्चे होंगे?” जिस पर ज्योतिषी ने कहा, “आकांक्षा इस बारे में गंभीरता से सोच रही हैं.”

दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं और अब तक उन्होंने फैमिली शुरू नहीं की है. गौरव पहले भी बता चुके हैं कि वे आकांक्षा के फैसले का सम्मान करते हैं.

कुनिका के बेटे अयान पहुंचे बिग बॉस हाउस

लेटेस्ट प्रोमो में कुनिका का बेटा अयान लाल घर में आते दिखा. उन्हें देखकर कुनिका इमोशनल होकर रो पड़ीं. लेकिन जल्दी ही माहौल हल्का हो गया.

अयान ने सभी कंटेस्टेंट्स से मज़ाक में कहा, “आप लोग स्टार हैं.” उन्होंने शहबाज़ से भी मज़ाक किया, “ऑटो में घूमते थे, अब नहीं घूम पाओगे,” जिस पर सब हंस पड़े.

अब देखने वाली बात यह होगी कि बाकी कंटेस्टेंट्स—तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और शहबाज़ बदेशा—के कौन से फैमिली मेंबर्स शो में एंट्री करते हैं.

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More