Fela News Lifestyle Header Banner

बिग बॉस 19 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया, फैंस बोले – यही ट्रॉफी का असली हकदार है।

बिग बॉस 19 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया, फैंस बोले – यही ट्रॉफी का असली हकदार है।

Last Updated Nov - 27 - 2025, 01:10 PM | Source : Fela News

बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले पहला फाइनलिस्ट मिल गया है — गौरव खन्ना। उन्होंने आखिरी कैप्टनसी टास्क जीतकर सीधे फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
बिग बॉस 19 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया
बिग बॉस 19 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया

बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है—गौरव खन्ना। कुनिका सदानंद के बाहर होने के बाद घर में आखिरी कैप्टनसी टास्क हुआ, जिसमें अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और शहबाज़ बदेशा ने फिनाले में जाने के लिए मुकाबला किया।

एक्स यूज़र बिग बॉस तक के अनुसार, गौरव खन्ना ने "टिकट टू फिनाले" जीत लिया है और वे सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। साथ ही वे घर के आखिरी कैप्टन भी बने हैं। इसका मतलब है कि अब वे नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित होकर सीधे ग्रैंड फिनाले में पहुंच चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फैंस का रिएक्शन:

गौरव की जीत से फैंस खुश हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दे रहे हैं।

किसी ने लिखा – “कंटेस्टेंट से कैप्टन और अब फाइनलिस्ट, गेम बहुत दमदार है।”

दूसरे ने कहा – “फिनाले और कैप्टनसी दोनों जीत ली।”

कुछ लोग नाराज़ भी दिखे और बोले – “सीधा ट्रॉफी गौरव को दे दो, शो 10 दिन पहले ही खत्म कर दो।”

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More