Last Updated Sep - 23 - 2025, 04:52 PM | Source : Fela News
Poonam Pandey News: लवकुश रामलीला कमेटी ने पूनम पांडे को पत्र भेजकर बताया कि विवाद के चलते वह मंदोदरी का रोल नहीं करेंगी। यह फैसला उनके किरदार को लेकर उठे विरोध
लवकुश रामलीला कमेटी ने तय किया है कि पूनम पांडे मंदोदरी का किरदार नहीं निभाएंगी। इस फैसले की जानकारी उन्हें पत्र लिखकर दे दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हर साल रामलीला में कुछ नया किया जाता है और इस बार मनोज तिवारी परशुराम का रोल निभाएंगे, जबकि शंकर साहनी केवट की भूमिका करेंगे।
अर्जुन कुमार ने कहा कि पहले योजना थी कि मंदोदरी का रोल पूनम पांडे करें, क्योंकि हर किसी का अतीत होता है और अगर वो बदलना चाहती हैं तो उन्हें मौका मिलना चाहिए। लेकिन साधु-संतों ने इसका विरोध किया और विवाद बढ़ गया। उन्होंने कहा कि रामलीला धर्म को बांटने का मंच नहीं है, इसलिए विवाद से बचने के लिए पूनम को यह रोल नहीं दिया गया।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More