Fela News Lifestyle Header Banner

Dharmendra Died: धर्मेंद्र का बड़ा परिवार दो शादियां, बच्चे-नाती सब अलग-अलग पहचान

Dharmendra Died: धर्मेंद्र का बड़ा परिवार दो शादियां, बच्चे-नाती सब अलग-अलग पहचान

Last Updated Nov - 24 - 2025, 02:45 PM | Source : Fela News

धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. इसके बाद उनका बड़ा परिवार फिर चर्चा में आ गया है. दो शादियां करने वाले एक्टर के कुल छह बच्चे हैं, और उनका पूरा प
धर्मेंद्र का बड़ा परिवार दो शादियां
धर्मेंद्र का बड़ा परिवार दो शादियां

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने 60 साल से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. प्रोफेशनल लाइफ की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही. धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं और उनका परिवार काफी बड़ा है—कुछ लोग फिल्मों में हैं, जबकि कई लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं उनके पूरे परिवार के बारे में।

पहली शादी – प्रकाश कौर से

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी की थी. इस शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए—सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल.

सनी और बॉबी ने पिता की तरह ही अभिनय का रास्ता चुना.

विजेता और अजीता सुर्खियों से दूर रहती हैं.

अजीता देओल अमेरिका में रहती हैं. वो टीचर हैं और उनके पति किरण चौधरी डेंटिस्ट हैं. उनके दो बच्चे हैं—निकिता और प्रियंका।

विजेता देओल दिल्ली में पति विवेक गिल के साथ रहती हैं. विवेक गिल एक बिजनेस कंपनी के डायरेक्टर हैं. इस कपल के दो बच्चे हैं—प्रेरणा और साहिल।

सनी देओल की फैमिली

सनी ने पूजा देओल से शादी की है. इनके दो बेटे हैं—करण देओल और राजवीर देओल।

करण ने 2023 में दृशा आचार्य से शादी की।

राजवीर ने भी 2023 में फिल्मों में डेब्यू किया।

बॉबी देओल की फैमिली

बॉबी ने तान्या आहूजा से शादी की है. तान्या एक बिजनेसवुमन हैं. इनके दो बेटे हैं—आर्यमन और धरम, जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

दूसरी शादी – हेमा मालिनी से

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी, जिसके लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया था. इस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं—ईशा देओल और अहाना देओल।

ईशा फिल्मों में आईं लेकिन सफल नहीं हो पाईं. उन्होंने बिजनेस मैन भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है. उनकी दो बेटियां हैं—राध्या और मिराया।

अहाना भी एक फिल्म में नजर आई थीं, लेकिन फिर इंडस्ट्री छोड़ दी. उन्होंने वैभव वोहरा से शादी की है. उनके तीन बच्चे हैं—जुड़वां बेटियां और एक बेटा।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More