Fela News Lifestyle Header Banner

Dhurandhar 2 Advance Booking: भारत में कब शुरू होगी धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग, जानें पूरी डिटेल

Dhurandhar 2 Advance Booking: भारत में कब शुरू होगी धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग, जानें पूरी डिटेल

Last Updated Mar - 07 - 2026, 11:10 AM | Source : Fela News

Dhurandhar 2 Advance Booking:धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। इसी के साथ दर्शक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारत में कब शुरू होगी धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग
भारत में कब शुरू होगी धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग

डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ किया जाएगा। इसी के साथ फैंस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर आज होगा लॉन्च

रणवीर सिंह  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ होगी।

कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज़ 19 मार्च को होगी, जबकि पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के बाद भारत में भी एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। विदेशों में जैसे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पहले ही एडवांस टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह जासूस हमज़ा अली मज़ारी के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बड़े स्तर पर होगी रिलीज़

फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहा था। अब इसका सीक्वल कई भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़े  

हरियाणवी गीत टटीरी विवाद: रैपर बादशाह को महिला आयोग समन

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More