Header Image

YouTube की दुनिया से कमाई करोड़ों, बिना किसी विरासत के खुद बनाई अरबों की साम्राज्य।

YouTube की दुनिया से कमाई करोड़ों, बिना किसी विरासत के खुद बनाई अरबों की साम्राज्य।

Last Updated May - 23 - 2025, 02:03 PM | Source : Fela News

MrBeast बने दुनिया के सबसे युवा Self-Made अरबपति, 30 की उम्र से पहले कमाई 8,350 करोड़ रुपये
YouTube की दुनिया से कमाई करोड़ों
YouTube की दुनिया से कमाई करोड़ों

27 साल के मशहूर YouTuber MrBeast उर्फ जिमी डोनाल्डसन अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के इकलौते ऐसे अरबपति हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले बिना किसी पारिवारिक विरासत के अपनी दौलत खुद बनाई है। Celebrity Net Worth के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति अब करीब 1 अरब डॉलर (लगभग 8,350 करोड़ रुपये) है।

7 मई 1998 को नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीनविल में जन्मे MrBeast ने महज 12 साल की उम्र में “MrBeast6000” नाम से YouTube चैनल शुरू किया था। 2016 में ग्रीनविल क्रिश्चियन एकेडमी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन जल्द ही उसे छोड़कर फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन में लग गए।

उनकी शुरुआती वीडियो गेम कमेंट्री, रिएक्शन वीडियो और मजेदार क्लिप्स पर आधारित थीं। लेकिन 2017 में "Counting to 100,000" नाम की वीडियो से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। इस वीडियो में उन्होंने लगातार 44 घंटे तक गिनती की थी, जिसे 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

2018 तक उन्होंने एक नया फॉर्मूला अपनाया — stunt philanthropy, जिसमें चौंकाने वाली चुनौतियों के साथ बड़े पैमाने पर दान और इनाम दिए जाते हैं। दिसंबर 2019 में उन्होंने एक चैलेंज में लोगों को 1 मिलियन डॉलर की नकदी पर हाथ रखने को कहा था, जिसमें आखिरी तक हाथ न हटाने वाला विजेता बना।

MrBeast अब केवल YouTuber नहीं हैं, बल्कि एक कामयाब उद्यमी भी हैं। उनके YouTube नेटवर्क में MrBeast, MrBeast Gaming, Beast Reacts और MrBeast Philanthropy जैसे चैनल शामिल हैं, जिनके कुल मिलाकर 415 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अकेले उनका मुख्य चैनल 270 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया गया YouTube चैनल बन चुका है। 

MrBeast अपनी ज्यादातर कमाई को अगली वीडियो में निवेश कर देते हैं। नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी कंपनी का वैल्यूएशन 1.5 अरब डॉलर बताकर इनवेस्टर्स की तलाश शुरू की थी।

2023 में MrBeast के ब्रांड्स ने 223 मिलियन डॉलर की कमाई की, और 2024 में यह आंकड़ा 700 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर जून 2024 में यह पुष्टि हो गई कि वह अरबपति बन चुके हैं। 

दुनिया भर में 30 साल से कम उम्र के 16 अरबपतियों में MrBeast अकेले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपनी पूरी संपत्ति खुद बनाई है — बिना किसी विरासत या फैमिली बिजनेस के।

 

Share :

Trending this week

अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 विवाद पर चुप्पी तोड़ी

May - 27 - 2025

Akshay Kumar Break Silence: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर ... Read More

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में किसे बैन किया गया?

May - 26 - 2025

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी का सबसे लोकप्रिय शो है... Read More

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट जारी

May - 26 - 2025

Missosologi.com द्वारा जारी की गई हालिया वैश्विक सौंदर्य र... Read More