Fela News Lifestyle Header Banner

इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका, रेव पार्टी केस में याचिका खारिज हुई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका, रेव पार्टी केस में याचिका खारिज हुई.

Last Updated May - 12 - 2025, 03:32 PM | Source : Fela News

Snake Venom Case: लाफ्टर शेफ 2 में कुकिंग दिखा रहे एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने स्नेक वेनम और रेव पार्टी केस में उनकी याचिका खारिज कर दी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका
इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। उन्होंने रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर से जुड़े केस में कोर्ट से याचिका दायर कर चार्जशीट और समन रद्द करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

जज ने कहा कि एफआईआर और चार्जशीट में उनके खिलाफ बयान दर्ज हैं और सच्चाई का पता ट्रायल के दौरान चलेगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि एल्विश ने अपनी याचिका में एफआईआर को ही चुनौती नहीं दी थी।

एल्विश की तरफ से वकीलों ने दलील दी कि एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति कानूनी रूप से अधिकृत नहीं है और एल्विश उस पार्टी में मौजूद नहीं थे, उनके पास से कोई ज़हर या ड्रग्स भी नहीं मिला। लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि जांच में पता चला है कि एल्विश ने उन लोगों को सांप दिलवाए, जिनके पास से ज़हर बरामद हुआ।

यह केस नोएडा में 3 नवंबर 2023 को दर्ज हुआ था। एफआईआर में एल्विश समेत कई लोगों पर ड्रग्स, स्नेक वेनम और जीवित सांपों के साथ वीडियो बनाने का आरोप है। अब इस मामले का फैसला ट्रायल कोर्ट करेगा।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More