Last Updated Nov - 11 - 2025, 11:22 AM | Source : Fela News
Dharmendra Death Rumors: एक्टर धर्मेंद्र को तबीयत खराब होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार सुबह उनकी मौत की खबर फैली, लेकिन बेटी ईशा ने
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे. लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर कर बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और वो ठीक हो रहे हैं.
View this post on Instagram
ईशा ने लिखा, "पापा की तबीयत ठीक है, वे रिकवरी कर रहे हैं. कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और दुआएं भेजते रहें." उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली.
पहले कई लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे, जिसके बाद हेमा मालिनी ने भी अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई.
धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था. सनी देओल उनसे मिलने पहुंचे, जबकि बेटियों को अमेरिका से बुलाने की खबरें आईं. 89 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं.
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More