Fela News Lifestyle Header Banner

गौरव खन्ना की वाइफ का रिएक्शन: ज्योतिषी की भविष्यवाणी पर बयान

गौरव खन्ना की वाइफ का रिएक्शन: ज्योतिषी की भविष्यवाणी पर बयान

Last Updated Nov - 20 - 2025, 01:34 PM | Source : Fela News

बिग बॉस 19 में आए ज्योतिषी ने बच्चे को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, उस पर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों की
गौरव खन्ना की वाइफ का रिएक्शन
गौरव खन्ना की वाइफ का रिएक्शन

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू हो गया है. कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर कौर के पापा के बाद अब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री हुई. उन्हें देखकर गौरव इमोशनल हो गए, और घरवालों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

मालती चाहर और प्रणीत मोरे से बातचीत में आकांक्षा ने उस भविष्यवाणी पर बात की, जो संडे को ज्योतिषी ने की थी. ज्योति जय मदान ने कहा था कि आकांक्षा जल्द मां बनेंगी और वह इस बारे में सोच रही हैं.

इस पर आकांक्षा ने साफ कहा कि यह सब तुक्का है. उन्होंने बताया कि वह न अभी बच्चे के बारे में सोच रही हैं, न ही यह प्लान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करने का उनके पास कोई कारण नहीं है और जब भी कोई इतनी वजहें ढूंढ़ने लगे, तो इसका मतलब है कि वह तैयार नहीं है.

जब मालती ने पूछा कि क्या वह डर रही हैं, तो आकांक्षा ने कहा कि वह डरी हुई नहीं हैं, बल्कि उन्हें लगता है कि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी अभी निभा नहीं पाएंगी. बच्चे की परवरिश आसान नहीं होती. अभी वह अपने करियर और बाकी चीजों पर फोकस करना चाहती हैं. लोग चाहे उन्हें सेल्फिश कहें, लेकिन वह इस समय बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हैं.

 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More