Fela News Lifestyle Header Banner

अवतार 3 में गोविंदा कैमियो? वायरल तस्वीरों की सच्चाई जानें

अवतार 3 में गोविंदा कैमियो? वायरल तस्वीरों की सच्चाई जानें

Last Updated Dec - 24 - 2025, 12:11 PM | Source : Fela News

फिल्म अवतार 3 रिलीज होते ही इसकी हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा से जुड़े कुछ सीन वायरल हो रहे हैं. इन वायरल तस्वीरों और वीडियो को ले
अवतार 3 में गोविंदा कैमियो?
अवतार 3 में गोविंदा कैमियो?

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. यह अवतार फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है. इससे पहले आए दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी फिल्म को लेकर अभिनेता गोविंदा का एक पुराना बयान भी अक्सर चर्चा में रहता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अवतार फिल्म ऑफर हुई थी और फिल्म का नाम भी उन्होंने सुझाया था. हालांकि, नीले रंग का पेंट शरीर पर लगाना पड़ता, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था.

अवतार 3 में गोविंदा का कैमियो?

अब सोशल मीडिया पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से जुड़े कुछ सीन वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में गोविंदा को फिल्म में दिखाने का दावा किया जा रहा है. वायरल तस्वीरों में वह नीले कुर्ते, गुलाबी जैकेट और नारंगी दुपट्टे में नजर आ रहे हैं. इसके बाद गोविंदा के कैमियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. वायरल हो रही सभी तस्वीरें AI से बनाई गई हैं और गोविंदा का फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है.

अवतार 3 का बॉक्स ऑफिस हाल

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, फिल्म के बड़े बजट और पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए कमाई उम्मीद से थोड़ी कम रही.

फिल्म ने प्रीव्यू से 12 मिलियन डॉलर कमाए. चीन में 43 मिलियन डॉलर, नॉर्थ अमेरिका से 25 मिलियन डॉलर और ओवरसीज मार्केट से 57 मिलियन डॉलर की कमाई हुई. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 136.9 मिलियन डॉलर रहा.

सबसे बड़ी ओपनिंग से चूकी अवतार 3

अवतार 3 साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग नहीं कर पाई और ‘जूटोपिया 2’ से पीछे रह गई. जूटोपिया 2 ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 150 मिलियन डॉलर की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था. गौरतलब है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को रिलीज हुई है. फिल्म में सैम वर्थिंगटन और ज़ोई सलदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More