Header Image

Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट हुआ, अब कैसी है उनकी हालत?

Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट हुआ, अब कैसी है उनकी हालत?

Last Updated May - 06 - 2025, 01:38 PM | Source : Fela News

'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्ट
Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट हुआ,
Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट हुआ,

‘इंडियन आइडल 12’ के विनर और सिंगर पवनदीप राजन एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह एक्सीडेंट उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे 9 पर देर रात करीब 3 बजे हुआ। पवनदीप दिल्ली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र के पास एक खड़े आयशर कैंटर से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब उन्हें नींद की झपकी आ गई और कार का नियंत्रण बिगड़ गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पवनदीप की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा के हायर सेंटर में रेफर किया गया है। फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और इलाज जारी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More