Last Updated Oct - 14 - 2025, 11:32 AM | Source : Fela News
Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में खूब चली और अब फैंस इसका ओटीटी रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है और जल्दी ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कमाई की और कई बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब फैंस इसका ओटीटी रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। आमतौर पर साउथ की फिल्में 1 महीने के बाद ओटीटी पर आती हैं, इसलिए फैंस को लग रहा था कि 'कांतारा' अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में ओटीटी पर आएगी।
मगर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई को देखते हुए मेकर्स ने ओटीटी रिलीज़ पोस्टपोन करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हिंदी में भी रिलीज़ हो चुकी है और आम तौर पर हिंदी फिल्में दो महीने बाद ओटीटी पर आती हैं। इसलिए अब इसे नवंबर के अंत तक अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा।
Apr - 09 - 2026
Splitsvilla X6 Controversy: स्प्लिट्सविला X6 में इश्क नहीं, अब खुलकर जंग दे... Read More