Header Image

Naagin 7 Postponed: प्रियांका चौधरी की ‘नागिन 7’ टली? जानें चौंकाने वाली वजह

Naagin 7 Postponed: प्रियांका चौधरी की ‘नागिन 7’ टली? जानें चौंकाने वाली वजह

Last Updated Nov - 18 - 2025, 05:49 PM | Source : Fela News

Naagin 7 Postponed: ‘नागिन 7’ को लेकर खबर है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज़ फिलहाल टाल दी है. वे हफ्तेभर का प्रमोशन प्लान कर रहे थे, लेकिन *बिग बॉस* के चलते उन्हें यह
प्रियांका चौधरी की ‘नागिन 7’ टली?
प्रियांका चौधरी की ‘नागिन 7’ टली?

‘नागिन 7’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इस बार प्रियंका चाहर चौधरी लीड नागिन बनकर नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स शो के लिए एक हफ्ते की प्रमोशन प्लान कर रहे थे, लेकिन अब इसकी रिलीज़ को नवंबर से बढ़ाकर दिसंबर कर दिया गया है.

 

पोस्टपोन क्यों हुआ?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स शुरुआती एपिसोड को और बेहतर बनाने में समय ले रहे हैं. साथ ही बिग बॉस 19 की मजबूत टीआरपी को देखते हुए टीम नहीं चाहती कि ‘नागिन 7’ की शुरुआत पर इसका असर पड़े.

कब होगा ऑन एयर?

बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा. इसलिए खबर है कि ‘नागिन 7’ का पहला एपिसोड 13 दिसंबर 2025 को ऑन एयर किया जाएगा.

प्रियंका इससे पहले बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी हैं. ‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत 2015 में हुई थी और इससे पहले मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा और तेजस्वी प्रकाश नागिन की भूमिका निभा चुकी हैं.

प्रोमो रिलीज़ होने के बाद से फैंस प्रियंका के नागिन लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि अभी बाकी कलाकारों के नाम सामने नहीं आए हैं.

ये भी पढ़ें:  

दबंग 4 की तैयारी…क्या चुलबुल पांडे फिर मचाने वाले हैं बड़ा धमाल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More