Last Updated Mar - 29 - 2025, 12:03 PM | Source : Fela News
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द ही दयाबेन की वापसी होगी। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने नई दयाबेन को चुन लिया है। दिशा वकानी की जगह अब नई एक्ट्रेस यह किरदार
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी बड़ी खबर आई है। दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद मेकर्स को नई दयाबेन ढूंढने में कई साल लग गए, और कहानी बिना उनके आगे बढ़ती रही। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही नई दयाबेन नजर आएंगी।
नई दयाबेन की एंट्री जल्द
असित मोदी ने आखिरकार दिशा वकानी का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी समय से ऑडिशन ले रहे थे और अब नई एक्ट्रेस के साथ मॉक शूट भी शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दिशा वकानी ने शो क्यों छोड़ा?
दिशा वकानी ने 2018 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था और फिर वापसी नहीं की। अब वह अपने दोनों बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं। असित मोदी ने भी बताया कि दिशा अब लौटने की संभावना नहीं है, लेकिन उनके परिवार से अब भी करीबी रिश्ता बना हुआ है।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More