Header Image

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले माता-पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी बताई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले माता-पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी बताई

Last Updated Aug - 25 - 2025, 02:51 PM | Source : Fela News

Parineeti Chopra Announce Pregnancy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी की ख
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले माता-पिता
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले माता-पिता

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों ने 2023 में शादी की थी। हाल ही में वे द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए थे, जहां राघव ने इशारा किया था कि वे जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। अब आखिरकार इस कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।

परिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। पोस्ट में उन्होंने एक प्यारा-सा केक शेयर किया है, जिस पर लिखा है – 1+1=3 और उस पर छोटे-छोटे पैर बने हैं। इसके साथ ही दोनों ने हाथ पकड़कर चलते हुए एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा – "हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है, असीम आशीर्वाद।"

सेलेब्स और फैंस की बधाइयाँ

अनाउंसमेंट के बाद फैंस और सेलेब्स ने कपल को ढेरों बधाइयाँ दीं। सोनम कपूर ने लिखा – “बधाई हो डार्लिंग,” वहीं अनन्या पांडे ने कमेंट किया – “ओह बधाई परी।” इसके अलावा भी कई सेलेब्स और फैंस ने इस खुशखबरी पर कपल को शुभकामनाएँ दीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More