Last Updated Nov - 15 - 2025, 11:42 AM | Source : Fela News
Rajkummar Rao-Patralekhaa: राजकुमार राव और पत्रलेखा अब माता-पिता बन गए हैं. पत्रलेखा ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर प
बॉलीवुड में इन दिनों खुशखबरी का सिलसिला जारी है. हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे, और अब राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर भी नन्ही परी आ गई है. पत्रलेखा ने एक बेटी को जन्म दिया है. राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी.
View this post on Instagram
राजकुमार राव की पोस्ट
उन्होंने लिखा— “हम बहुत खुश हैं, भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है.”
15 नवंबर उनके लिए खास दिन है, क्योंकि इसी दिन उनकी शादी हुई थी. चौथी सालगिरह पर ही उनके घर बच्ची का आगमन हुआ.
फैंस की बधाइयाँ
पोस्ट आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं. किसी ने लिखा “बधाई हो राजा जी”, तो किसी ने कहा “बेस्ट न्यूज़”.
जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
राजकुमार और पत्रलेखा ने जुलाई में ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसमें लिखा था— “बेबी ऑन द वे.” उस समय भी फैंस काफी उत्साहित थे.
11 साल डेट करने के बाद की थी शादी
राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात 2010 में हुई थी. 11 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में शादी की. अब चार साल बाद दोनों पेरेंट्स बन गए हैं.
ये भी पढ़ें:
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More