Fela News Lifestyle Header Banner

रणबीर कपूर की रामायण का असली बजट सामने आया, 1600 नहीं लग रहे हजारों करोड़

रणबीर कपूर की रामायण का असली बजट सामने आया, 1600 नहीं लग रहे हजारों करोड़

Last Updated Jul - 15 - 2025, 11:09 AM | Source : Fela News

Ramayana Budget: रामायण फिल्म की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है। इसमें लीड रोल में रणबीर कपूर हैं और सई पल्लवी फीमेल लीड निभा रही हैं।
रणबीर कपूर की रामायण का असली बजट सामने आया
रणबीर कपूर की रामायण का असली बजट सामने आया

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की 'रामायण' को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी और पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र भी रिलीज हो चुका है। इसके बजट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

रामायण का असली बजट क्या है?

हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि फिल्म के दोनों पार्ट्स मिलाकर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब दोनों पार्ट्स तैयार हो जाएंगे तो कुल खर्च करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा।

नमित ने कहा कि लोग उन्हें पागल समझते थे, क्योंकि भारत में कोई भी फिल्म इतनी महंगी नहीं बनी है। उन्होंने ये भी कहा कि वो दुनिया की सबसे बड़ी और महान कहानी पर सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं।

हॉलीवुड से तुलना को लेकर नमित का कहना था कि वो इतनी बड़ी फिल्म को भी कम बजट में बना रहे हैं, और उनके लिए ये सिर्फ पैसों की बात नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक प्रोजेक्ट है।

फिल्म की स्टारकास्ट

  • रणबीर कपूर – राम
  • सई पल्लवी – सीता
  • रवि दुबे – लक्ष्मण
  • यश – रावण
  • सनी देओल – हनुमान

फिल्म में सभी बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More