Header Image

सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, विसर्जन में दिखा खास अंदाज़

सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, विसर्जन में दिखा खास अंदाज़

Last Updated Sep - 03 - 2025, 02:54 PM | Source : Fela News

सलमान खान ने इस बार गणेश चतुर्थी अपने परिवार के संग मनाई। विसर्जन के मौके पर उनका अंदाज़ और पारिवारिक माहौल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी
सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी और विसर्जन के मौके पर सलमान खान ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान ने एक वीडियो साझा किया जिसमें खान परिवार की झलक दिखाई दी। यह पूजा उनकी बहन अर्पिता खान के घर आयोजित हुई।

वीडियो में सबसे पहले सजाए गए गणपति बप्पा की झलक दिखाई दी। सलमान की मां सलमा खान और पिता सलीम खान ने सबसे पहले आरती की। इसके बाद सलमान खान काले शर्ट और बेज पैंट में आरती करते नजर आए। परिवार के बाकी सदस्य अरबाज़ खान, सोहेल खान, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, अलीज़ेह, अयान, अर्पिता, आयुष शर्मा, अहिल और आयत शर्मा ने भी पूजा में हिस्सा लिया।

इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों संग मौजूद रहे। वीडियो के अंत में गणपति बप्पा की खूबसूरत झलक दिखाई गई।

वहीं, सलमान के कई और वीडियो भी सामने आए, जिनमें वे अलग-अलग सितारों और पंडालों में दर्शन करते, नंगे पांव प्रार्थना करते और ढोल-ताशा की धुन पर थिरकते नजर आए।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More