Fela News Lifestyle Header Banner

सलमान या शाहरुख? जानिए बॉलीवुड का असली सबसे अमीर सुपरस्टार

सलमान या शाहरुख? जानिए बॉलीवुड का असली सबसे अमीर सुपरस्टार

Last Updated May - 20 - 2026, 01:41 PM | Source : Fela News

Shah rukh khan vs Salman Khan Net Worth: सलमान-शाहरुख की शानोशौकत देख हर कोई हैरान! करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी घर और महंगी कारों के बीच जानिए बॉलीवुड का सबसे अमीर सुपरस्टार आखिर कौन है.
जानिए बॉलीवुड का असली सबसे अमीर सुपरस्टार
जानिए बॉलीवुड का असली सबसे अमीर सुपरस्टार

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, दौलत के मामले में भी जबरदस्त मुकाबले में हैं. दोनों सितारों ने अपनी मेहनत, स्टारडम और बिजनेस से अरबों की संपत्ति खड़ी की है और आज आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. लेकिन सवाल वही है, आखिर बॉलीवुड का सबसे अमीर सुपरस्टार कौन है?

शाहरुख खान की नेटवर्थ उड़ाएगी होश

 बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान आज सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी बन चुके हैं. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ करीब 1.3 अरब डॉलर यानी लगभग 10,800 करोड़ रुपये बताई गई है. इसी के साथ वह भारत के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारों में शामिल हो गए हैं.

शाहरुख की कमाई का बड़ा हिस्सा उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, वीएफएक्स बिजनेस और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से आता है. फिल्मों की फीस, प्रॉफिट शेयरिंग और बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई को कई गुना बढ़ाते हैं. मुंबई का उनका आलीशान बंगला ‘मन्नत’ ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जाता है. इसके अलावा दुबई और लंदन में भी उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी मौजूद है.

सलमान खान भी नहीं हैं पीछे

 वहीं बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में सलमान खान की कुल नेटवर्थ लगभग 3,225 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो ‘बिग बॉस’ उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है.

सलमान हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस लेते हैं और कई फिल्मों में प्रॉफिट शेयरिंग भी करते हैं. वहीं बिग बॉस के एक सीजन से ही उनकी कमाई 150 से 250 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ और ‘बीइंग ह्यूमन’ ब्रांड भी करोड़ों की कमाई कराते हैं.

प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफ में भी दोनों सुपरस्टार्स का जलवा देखने लायक है. सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल फार्महाउस करोड़ों की कीमत रखते हैं.

कौन है ज्यादा अमीर?

 अगर कुल नेटवर्थ की बात करें तो इस मुकाबले में शाहरुख खान सलमान खान से काफी आगे नजर आते हैं. बिजनेस, आईपीएल और इंटरनेशनल प्रॉपर्टी के दम पर किंग खान ने दौलत के मामले में भी अपना ‘किंग’ वाला रुतबा कायम रखा है.

यह भी पढ़े 

‘60 फिल्मों से निकाला गया’, अमाल मलिक का बॉलीवुड पर बड़ा आरोप

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More