Header Image

सतीश शाह का 74 वर्ष में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

सतीश शाह का 74 वर्ष में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

Last Updated Oct - 25 - 2025, 06:21 PM | Source : Fela News

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का आज निधन हो गया है. उनका जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था.
सतीश शाह का 74 वर्ष में निधन
सतीश शाह का 74 वर्ष में निधन

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। उनका जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था। वे अपनी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे, खासकर फिल्म जाने भी दो यारों में कमिश्नर डी’मेलो और टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन साराभाई के किरदार के लिए मशहूर थे।

उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी मशहूर फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं. उनकी शादी प्रोड्यूसर मधु शाह से हुई थी.

उनके पीए रमेश ने बताया कि सतीश शाह का निधन करीब 2:30 बजे हुआ. वह 74 साल के थे और आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा. CINTAA के सदस्य अशोक पंडित के अनुसार उनकी मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई. उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया.

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More