Last Updated Nov - 14 - 2025, 12:27 PM | Source : Fela News
Salman Khan Photo: सलमान खान अक्सर अपनी वर्कआउट फोटोज शेयर करते हैं. इस बार उन्होंने स्ट्रेचिंग करते हुए एक फोटो डाली, जो तेजी से वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए मशहूर हैं. 59 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. सलमान अक्सर अपने वर्कआउट की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने द-बंग: द टूर रीलोडेड (कतर) से पहले स्ट्रेचिंग करते हुए एक फोटो शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई है.
View this post on Instagram
फोटो में सलमान एक व्यक्ति के कंधे पर अपना पैर रखकर स्ट्रेचिंग करते दिख रहे हैं. इस लचीलापन देखकर फैंस चौंक गए और ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब मिल गया.
फैंस के कमेंट
सलमान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा— “आहहहहह...”
इसके बाद फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. किसी ने लिखा— "भाईजान का जलवा", तो किसी ने कहा— "भाई को मजाक समझा है क्या!" कई लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर प्यार जताया. फोटो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं.
दबंग टूर
14 नवंबर को कतर के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में सलमान का द-बंग टूर होने वाला है. उनके साथ तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, प्रभु देवा, स्टेबिन बेन और जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगे.
वर्कफ्रंट
सलमान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी. साथ ही वे बिग बॉस 19 भी होस्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More