Header Image

दूसरी शादी रचाने वाले शिखर धवन की हल्दी तस्वीरें वायरल

दूसरी शादी रचाने वाले शिखर धवन की हल्दी तस्वीरें वायरल

Last Updated Feb - 21 - 2026, 05:15 PM | Source : Fela News

क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन की हल्दी सेरेमनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में। विदेशी दुल्हन ने ऑरेंज लहंगे में ट्रेडिशनल लुक अपनाया, फूलों वाली हल्दी थीम भी आकर्षण बनी।
दूसरी शादी रचाने वाले शिखर धवन की हल्दी तस्वीरें वायरल
दूसरी शादी रचाने वाले शिखर धवन की हल्दी तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शादी समारोह की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का पारंपरिक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Soph (@sophieshine93)

बताया जा रहा है कि कपल की हल्दी सेरेमनी “फूलों वाली हल्दी” थीम पर आयोजित की गई थी। सामने आई तस्वीरों में सोफी पर गेंदे के फूल बरसाते लोग दिखाई दे रहे हैं, जिससे समारोह का अलग और खास अंदाज नजर आया। इस बीच कपल का ट्विनिंग स्टाइल भी चर्चा में बना हुआ है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

हल्दी समारोह में सोफी ने प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत के कलेक्शन से ऑरेंज रंग का लहंगा पहना था। रिपोर्ट के मुताबिक लहंगे पर रेड बॉर्डर, गोल्डन जरी और फ्लोरल बेल वर्क किया गया था, जबकि चौड़े बॉर्डर पर लेस, कलरफुल जरी और सीक्विन का काम नजर आया। लहंगे की कलियों को सुनहरी लेस से हाइलाइट किया गया था, जिससे पूरे आउटफिट को पारंपरिक लुक मिला।

वहीं ब्लाउज को हैवी एम्ब्रॉयडरी के साथ डिजाइन किया गया था, जिसमें गोल्डन जरी, सीक्विन और मल्टीकलर पैटर्न शामिल थे। ब्लाउज का हॉल्टर नेक डिजाइन इसे मॉडर्न टच दे रहा था। ऑरेंज-रेड कॉम्बिनेशन वाले लहंगे के साथ सोफी ने येलो दुपट्टा कैरी किया, जो हल्दी की थीम से मेल खा रहा था।

जूलरी की बात करें तो सोफी ने लुक को मिनिमल रखा और सिर्फ गोल्ड टोन ड्रॉप ईयररिंग्स पहने। उनके हाथों में कलीरों ने खास ध्यान आकर्षित किया। सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड मेकअप के साथ उनका ब्राइडल लुक पूरा हुआ। वहीं दूसरी ओर शिखर धवन सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ येलो हाफ जैकेट में नजर आए, जिस पर मैचिंग थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक सोफी भारतीय रीति-रिवाजों को भी निभा रही हैं और उन्होंने अपने हाथों पर पूरी मेहंदी भी लगवाई है। बताया जा रहा है कि कपल की शादी इसी सप्ताह धूमधाम से होने वाली है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

यह भी पढ़े 

40 की उम्र में शिखर धवन रचा रहे दूसरी शादी

Share :

Trending this week

मंगलसूत्र-चूड़ियों में दिखीं कंगना

May - 22 - 2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रे... Read More

भारती सिंह ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

May - 21 - 2026

कॉमेडी की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल भारती ... Read More

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज

May - 21 - 2026

Karan Kundrra Proposes Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और फैंस के... Read More