Header Image

Sikandar Advance Booking:सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का पहला शो देखना चाहते हैं? जानें, टिकट बुकिंग कब शुरू होगी!

Sikandar Advance Booking:सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का पहला शो देखना चाहते हैं? जानें, टिकट बुकिंग कब शुरू होगी!

Last Updated Mar - 24 - 2025, 12:30 PM | Source : Fela News

Sikandar Movie Advance Booking:सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है, साथ ही एडवांस बुकिंग की तारीख भी सामने आ गई है।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का पहला शो
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का पहला शो

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा ‘सिकंदर’ ईद से एक दिन पहले, 30 मार्च (रविवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रविवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस अब पहले दिन का पहला शो देखने के लिए बेताब हैं और एडवांस बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं।

‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी?
एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज़ में से एक है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का भी खुलासा कर दिया। ‘सिकंदर’ की टिकट बुकिंग 25 मार्च (मंगलवार) से शुरू होगी। उम्मीद है कि प्री-सेल्स जबरदस्त होंगी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी।

क्या ‘सिकंदर’ ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी?
सलमान खान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 पर रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 44 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब उम्मीद है कि ‘सिकंदर’ इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी और ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान फिल्म्स के सहयोग से किया है। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Share :

Trending this week

अब्दु रोजिक का बड़ा खुलासा!

May - 28 - 2026

Abdu Rozik एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है... Read More

नैतिक बनकर छाए करण मेहरा

May - 23 - 2026

स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आ... Read More

मंगलसूत्र-चूड़ियों में दिखीं कंगना

May - 22 - 2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रे... Read More