Header Image

'सायरन किस' से 'क्लाइमैक्स' तक, मार्च में रिलीज होंगे 7 कोरियन ड्रामा

'सायरन किस' से 'क्लाइमैक्स' तक, मार्च में रिलीज होंगे 7 कोरियन ड्रामा

Last Updated Mar - 11 - 2026, 11:34 AM | Source : Fela News

Korean Drama Releasing In March 2026:के-ड्रामा के शौकीनों के लिए मार्च का महीना खास रहने वाला है। इस महीने कई नए और चर्चित कोरियन ड्रामा रिलीज होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये ड्रामा कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे।
मार्च में रिलीज होंगे 7 कोरियन ड्रामा
मार्च में रिलीज होंगे 7 कोरियन ड्रामा

मार्च 2026 कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए काफी खास और रोमांचक रहने वाला है। इस महीने कई नए और दिलचस्प शो रिलीज होने जा रहे हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इन ड्रामा में रोमांटिक कॉमेडी, लीगल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और मेडिकल थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां देखने को मिलेंगी। ऐसे में के-ड्रामा लवर्स के लिए यह महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। आइए जानते हैं मार्च में रिलीज होने वाले कुछ नए कोरियन ड्रामा के बारे में।

सायरन किस

इस ड्रामा में पार्क मिन-यंग और वी हा-जून मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह मिस्ट्री और थ्रिलर जॉनर का शो है, जिसमें कई सस्पेंस भरे मोड़ देखने को मिलेंगे। यह ड्रामा 2 मार्च को रिलीज हो चुका है। इसे साउथ कोरिया में टीवीएन चैनल पर और भारत में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड

इस शो में जीसू और सियो इन-गुक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह रोमांटिक कॉमेडी जॉनर का ड्रामा है, जिसमें प्यार और मजेदार घटनाओं का मेल देखने को मिलेगा। यह ड्रामा 6 मार्च 2026 को रिलीज हुआ है और इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

स्टिल शाइनिंग

इस ड्रामा में पार्क जिन-यंग और किम मिन-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह रोमांटिक ड्रामा जॉनर का शो है, जो रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। यह ड्रामा 6 मार्च 2026 को रिलीज हुआ है। इसे साउथ कोरिया में जेटीबीसी चैनल पर और भारत में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

फैंटम लॉयर

इस शो में यू योन-सोक और ईसम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह लीगल ड्रामा और सुपरनेचुरल जॉनर का शो है, जिसमें कानून और रहस्यमयी घटनाओं का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। यह ड्रामा 13 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसे साउथ कोरिया में एसबीएस चैनल पर और भारत समेत कई देशों में नेटफ्लिक्स और विकी पर देखा जा सकेगा।

 सायरन किस' से 'क्लाइमैक्स' तक, मार्च में रिलीज होंगे ये 7 कोरियन ड्रामा, चेक करें पूरी लिस्ट

डॉक्टर शिन

यह एक मेडिकल थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें जंग ई चान, बैक सियो रा, आन वू योन, जू से बिन और अन्य कलाकार नजर आएंगे। इस शो में अस्पताल की दुनिया और डॉक्टरों के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया जाएगा। यह ड्रामा 14 मार्च 2026 को रिलीज होगा और इसे साउथ कोरिया में टीवी चोसुन चैनल पर देखा जा सकेगा।

मैड कंक्रीट ड्रीम्स

इस ड्रामा में हा जंग-वू, लिम सू-जंग, किम जुन-हान और क्रिस्टल जंग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह ड्रामा और थ्रिलर जॉनर का शो है, जिसमें सस्पेंस और इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी। यह ड्रामा 14 मार्च 2026 को रिलीज होगा और साउथ कोरिया में टीवीएन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

क्लाइमैक्स

इस ड्रामा में जू जी-हून और हा जी-वोन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह क्राइम और थ्रिलर जॉनर का शो है, जिसमें रहस्य और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। यह ड्रामा 16 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसे साउथ कोरिया में ईएनए और जीनी प्लेटफॉर्म पर, जबकि दुनियाभर में विकी पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा कोरिया में इसे डिज्नी प्लस पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

 यह भी पढ़े 

अनुपमा में गौरव खन्ना की वापसी होगी या नहीं? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Share :

Trending this week

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट

Apr - 17 - 2026

Kangana Ranaut on Deepika Padukone 8 hour shift demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण क... Read More

अभिमन्यु की वापसी, नए शो में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा

Apr - 16 - 2026

अपकमिंग टीवी शो ‘मुक्काबाज’ को लेकर इन दिनों जबरदस्... Read More

Exclusive: 10 साल बाद सुलह, सुनीता ने कृष्णा को लगाया गले

Apr - 15 - 2026

Laughter Chefs News: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनके भांजे... Read More