Fela News Lifestyle Header Banner

'सनम तेरी कसम 2' की कहानी तैयार, जल्द ही होगी रिलीज़

'सनम तेरी कसम 2' की कहानी तैयार, जल्द ही होगी रिलीज़

Last Updated Mar - 05 - 2025, 02:40 PM | Source : Fela News

फिल्म 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में एक्टर हर्षवर्धन की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन मावरा को लेकर सस्पेंस था।
'सनम तेरी कसम 2' की कहानी तैयार, जल्द ही होगी रिलीज़
'सनम तेरी कसम 2' की कहानी तैयार, जल्द ही होगी रिलीज़

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' 9 साल बाद दोबारा रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन तब फ्लॉप रही थी और दर्शकों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। मगर दूसरी बार रिलीज होने पर फिल्म ने इतिहास रच दिया है।  

फिल्म की इस बड़ी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अगले वैलेंटाइन डे पर इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। हर्षवर्धन राणे इस सीक्वल के लिए तैयार माने जा रहे हैं, लेकिन मावरा को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।  

मावरा होकेन ने खुद इस पर बात करते हुए कहा, *"फिल्म मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, यह मेरे इनबॉक्स में पड़ी है।"* उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह सीक्वल में काम करेंगी या नहीं, लेकिन फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  

फिल्म मेकर्स का कहना है कि 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल की कहानी तैयार है और ज्यादातर गाने भी कंप्लीट हो चुके हैं। इस वैलेंटाइन डे पर फिल्म की दोबारा रिलीज से मिली जबरदस्त सफलता ने उन्हें इसका दूसरा पार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया है।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More