Last Updated Jul - 28 - 2025, 03:51 PM | Source : Fela News
जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस के नए गाने ‘डम डम’ को अपनी प्रेम कहानी बताया और फैंस को गिफ्ट में 10 फ्लैट देने का ऐलान किया।
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने उनके नए म्यूजिक वीडियो “डम डम” की जमकर तारीफ की है और इसे उनकी ‘प्रेम कहानी’ से जोड़ा है। साथ ही, उन्होंने इस गाने को साल 2025 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बनाने के लिए फैंस के बीच एक बड़ा लकी ड्रॉ भी लॉन्च कर दिया है।
न्यूज18 के मुताबिक, सुकेश की हाथ से लिखी गई इस चिट्ठी में जैकलीन को उन्होंने “माई बेबी गर्ल” और “क्वीन” कहकर संबोधित किया है। उन्होंने लिखा कि गाने के बोल “तेरे बिना निकले हैं डम डम” उनकी यादों और भावनाओं को दर्शाते हैं। सुकेश ने यह भी दावा किया कि जैकलीन आज भी ऐसे प्रोजेक्ट चुनती हैं जो ‘अप्रत्यक्ष रूप से’ उनके रिश्ते को दर्शाते हैं।
इस गाने को प्रमोट करने के लिए सुकेश ने 90 दिनों का एक अभियान घोषित किया है, जिसमें फैंस को यूट्यूब पर वीडियो देखना, “डम डम” कमेंट करना और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर टैग करना होगा। 90 दिन बाद एक लाइव लकी ड्रा होगा, जिसमें चुने गए 10 लोगों को देश के किसी भी शहर में 1 करोड़ रुपये कीमत के फुली फर्निश्ड 2BHK फ्लैट दिए जाएंगे। सभी टैक्स और रजिस्ट्रेशन का खर्च सुकेश खुद वहन करेंगे।
इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर उत्सुकता और शक दोनों को जन्म दिया है, वहीं अधिकारियों ने इस पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी शुरू कर दी है
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More