Fela News Lifestyle Header Banner

Superman OTT Release:'सुपरमैन' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म।

Superman OTT Release:'सुपरमैन' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म।

Last Updated Aug - 13 - 2025, 11:12 AM | Source : Fela News

Superman OTT release: अब आप सुपरमैन फिल्म घर पर आराम से देख सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स गन ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है।
Superman OTT Release:'सुपरमैन' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म।
Superman OTT Release:'सुपरमैन' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म।

जेम्स गन निर्देशित फिल्म ‘सुपरमैन’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। अब सिर्फ 45 दिन बाद यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। जेम्स गन ने सोशल मीडिया पर इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख भी कंफर्म कर दी है। यह घोषणा वार्नर ब्रदर्स के बाद आई है, जिन्होंने बताया कि ‘सुपरमैन’ ने अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरमैन फिल्म बनकर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

IMDb के अनुसार, ‘सुपरमैन’ ने दुनिया भर में 581.1 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह फिल्म अब अपनी पांचवीं रिलीज़ वीक में है। जेम्स गन ने बताया कि यह फिल्म 15 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी और अभी प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है।

15 अगस्त से ‘सुपरमैन’ अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और फैंडैंगो एट होम जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी। वहीं, 23 सितंबर से फिल्म का 4K यूएचडी, ब्लू-रे और डीवीडी वर्जन भी मार्केट में आएगा।

वार्नर ब्रदर्स ने बताया कि फिल्म ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर 331 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है। यह इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और अमेरिका की सबसे हाईएस्ट ग्रॉसिंग सुपरमैन फिल्म बन गई है।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More