Fela News Lifestyle Header Banner

बिग बॉस 19: जिगरी दोस्त ने तान्या मित्तल पर किया वार

बिग बॉस 19: जिगरी दोस्त ने तान्या मित्तल पर किया वार

Last Updated Oct - 24 - 2025, 02:24 PM | Source : Fela News

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो आया, जिसमें नीलम और तान्या के झगड़े के बीच अमाल मलिक नजर आ रहे हैं।
जिगरी दोस्त ने तान्या मित्तल पर  किया वार
जिगरी दोस्त ने तान्या मित्तल पर किया वार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का हालिया एपिसोड फिर से ड्रामा और झगड़ों से भरपूर रहा। घर में दोस्ती और भरोसा अब कम नजर आ रहा है। तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही और पिछले एपिसोड में उनका झगड़ा साफ दिखा। नीलम ने तान्या को फरहाना भट्ट से बात करते देखकर गुस्सा में ‘दोगला’ तक कह दिया। इस झगड़े ने घर के माहौल को गर्म कर दिया और कुछ सदस्य तान्या के खिलाफ हो गए।

नीलम और तान्या की तनातनी में जब अमाल मलिक बीच में आए, तो स्थिति और उलझ गई। अमाल ने तान्या के गेम को उजागर किया और दोनों के बीच बहस हुई। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि तान्या और नीलम अपनी लड़ाई सुलझाने की कोशिश कर रही थीं, तभी अमाल बीच में कूद पड़ते हैं। घर के बाकी सदस्य यह देखकर चौंक जाते हैं और कुछ अमाल की बात से सहमत भी नजर आते हैं।

प्रोमो में अमाल ने तान्या पर कहा, "ये सोचती है कि पूरा वीकेंड इसी के ऊपर है। सलमान सर अब वीकेंड पर इस बारे में बात करेंगे। यह घर की कहानी इसी पर चल रही है।"

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More