Last Updated Sep - 22 - 2025, 02:52 PM | Source : Fela News
शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में तुलसी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। परी के झूठ ने घरवालों को गुमराह कर दिया है और शो की टीआरप
शो **‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’** इन दिनों खबरों में है और इसकी टीआरपी बढ़कर दूसरे नंबर पर पहुँच गई है। शो को अब तक 2.0 मिलियन इम्प्रेशन मिले हैं। फैंस शो की कहानी खासकर परी की शादी और लव लाइफ पर बने करंट ट्रैक को पसंद कर रहे हैं। परी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का मजाक उड़ाया और ससुराल वालों को जेल तक पहुंचा दिया।
शो में अब तुलसी को परी की असलियत का पता चल गया है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि तुलसी परी को क्या सजा देगी। कहानी में ट्विस्ट यह है कि परी अपने पहले प्यार के पास वापस जाना चाहती है और इसके लिए गलत कदम उठा रही है।
View this post on Instagram
वहीं, **सलमान खान का बिग बॉस** इस बार चर्चा में होने के बावजूद टीआरपी में टॉप 5 में नहीं है और नौंवे नंबर पर है। शो में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद का बिहेवियर फैंस को एंटरटेन कर रहा है। अब देखना होगा आने वाले हफ्तों में शो को क्या रिस्पॉन्स मिलता है।