Fela News Lifestyle Header Banner

'ये रिश्ता' में 5 महीने का लीप, बड़े बदलाव किए

'ये रिश्ता' में 5 महीने का लीप, बड़े बदलाव किए

Last Updated Oct - 08 - 2025, 01:29 PM | Source : Fela News

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पांच महीने का लीप हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी मेकर्स ने अरमान और अभिरा को अलग कर दिया है।
'ये रिश्ता' में 5 महीने का लीप
'ये रिश्ता' में 5 महीने का लीप

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब नया ट्रैक शुरू हो गया है। पांच महीने के लीप के बाद कहानी और भी दिलचस्प हो गई है। अरमान और अभिरा के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं, लेकिन उनका रिश्ता अब भी शादी तक नहीं पहुंचा है। दोनों अपनी बेटी मायरा की वजह से साथ मिलकर पौद्दार फर्म संभाल रहे हैं। उनका समझदारी और इमोशनल कनेक्शन पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है।

तान्या ने अरमान, अभिरा और कियारा को माफ कर दिया है। अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है और कृष के साथ शादी की तैयारियों में लगी है। वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे रही है ताकि अपने दूल्हे के लिए तैयार हो सके। तान्या के इस बदलाव से परिवार काफी खुश है।

कियारा की जिंदगी में भी प्यार ने फिर से दस्तक दी है। उसे अभीर से प्यार हो गया है, लेकिन वह इसे किसी से साझा नहीं कर रही। तान्या ने उसकी छुपी हुई मोहब्बत को महसूस कर लिया और इशारों-इशारों में कियारा से पूछने की कोशिश की।

मायरा अब स्कूल जाने लगी है, लेकिन उसके चेहरे पर अधूरी खुशी नजर आती है। उसे अपने मम्मी-पापा के अलग होने की बात खलती है। वहीं, विद्या और दादी अब पहले से ज्यादा शांत और खुश हैं और घर की खुशियों को सहेजने में लगे हुए हैं।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More