Fela News Lifestyle Header Banner

स्टील बर्तनों में ये चीजें न रखें, बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग खतरा

स्टील बर्तनों में ये चीजें न रखें, बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग खतरा

Last Updated Dec - 05 - 2025, 11:49 AM | Source : Fela News

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें स्टील के बर्तन में रखना सुरक्षित नहीं माना जाता। इन्हें स्टोर करने से न केवल इनके स्वाद में बदलाव आ सकता है, बल्कि इससे से
स्टील बर्तनों में ये चीजें न रखें
स्टील बर्तनों में ये चीजें न रखें

आजकल खाना स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन और टिफिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। ये टिकाऊ होते हैं, साफ करना आसान होता है और लंबे समय तक चलते भी हैं। लेकिन कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें स्टील के बर्तन में रखना खतरनाक हो सकता है। इससे न सिर्फ उनका स्वाद खराब होता है, बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है।

दरअसल, कुछ खाने की चीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो स्टील के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इस रिएक्शन से खाना जल्दी खराब हो सकता है, उसका पोषण कम हो सकता है और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इन्हें स्टील के बर्तनों में रखने से बचना चाहिए।

स्टील के बर्तन में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

1. फल

फलों को स्टील के बर्तन में रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं और उनका स्वाद बदल जाता है। स्टील नमी बढ़ा देता है, जिससे फल जल्दी सड़ सकते हैं। फलों को स्टोर करने के लिए कांच या अच्छी क्वालिटी वाले एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर बेहतर होते हैं।

2. अचार

अचार में नेचुरल एसिड होता है, जो स्टील के साथ रिएक्शन कर सकता है। इससे स्टील में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है और अचार का स्वाद भी बिगड़ सकता है। सुरक्षित स्टोरेज के लिए अचार हमेशा कांच या प्लास्टिकके जार में ही रखना चाहिए।

3. दही

दही को स्टील के बर्तन में रखना सही नहीं है। दही के तत्व स्टील के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद बदल जाता है और दही जल्दी खराब हो जाती है। फर्मेंटेशन भी तेजी से होने लगता है। दही को स्टोर करने के लिए कांच या मिट्टी के बर्तन सबसे अच्छे हैं क्योंकि ये दही को ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें: 

मूंगफली खाना कितनी सुरक्षित है….

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More