Header Image

सावधान! बार-बार पैरों में सूजन हो रही है? यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है

सावधान! बार-बार पैरों में सूजन हो रही है? यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है

Last Updated Mar - 16 - 2026, 01:35 PM | Source : Fela News

Heart Health Warning Signs: हार्ट फेल्योर होने से पहले शरीर में कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर पैरों में बार-बार सूजन हो रही है, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है
यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है

Why Do Ankles Swell In Heart Failure: हार्ट फेल्योर ऐसी स्थिति होती है जब दिल की मांसपेशियां शरीर में खून को ठीक तरह से पंप नहीं कर पातीं। इससे शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और तरल पदार्थ जमा होने लगता है। कई बार यह तरल फेफड़ों में भी इकट्ठा हो सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, जो दिल की खराब सेहत की ओर इशारा कर सकते हैं। इनमें टखनों और पैरों में सूजन भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मुताबिक अगर टखनों या पैरों में बार-बार सूजन आती है तो यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में एडीमा कहा जाता है। एडीमा तब होता है जब शरीर के टिश्यू में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। यह सूजन शरीर के कई हिस्सों में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर पैरों और टखनों में ज्यादा दिखाई देती है। कई बार सुबह यह सूजन कम रहती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बढ़ जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार जब दिल सही तरह से खून पंप नहीं कर पाता, तो ब्लड वेसल्स में दबाव बढ़ जाता है। इससे तरल पदार्थ नसों से बाहर निकलकर आसपास के टिश्यू में जमा हो जाता है, जिसके कारण सूजन दिखाई देने लगती है।

मायो क्लिनिक के अनुसार एडीमा के लक्षणों में टखनों, पैरों या टांगों में सूजन, त्वचा का खिंचा हुआ या चमकदार दिखना, दबाने पर त्वचा में गड्ढा पड़ जाना, दर्द या जकड़न शामिल हो सकते हैं। हालांकि पैरों में सूजन हमेशा हार्ट फेल्योर के कारण ही नहीं होती। लंबे समय तक एक जगह बैठने या खड़े रहने, ज्यादा नमक खाने, मोटापा, गर्भावस्था, कुछ दवाओं का सेवन, चोट, कीड़े के काटने, किडनी या लिवर की बीमारी, ब्लड क्लॉट या संक्रमण के कारण भी सूजन हो सकती है।

अगर सूजन के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें तो सावधानी बरतना जरूरी है। इनमें सांस फूलना, थोड़ी गतिविधि करने पर ही थकान महसूस होना, दिल की धड़कन का तेज या अनियमित होना, लगातार खांसी, घरघराहट, पेट में सूजन, अचानक वजन बढ़ना, मतली, भूख कम लगना और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी शामिल हैं। कुछ मामलों में सीने में दर्द भी महसूस हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लोगों में हार्ट फेल्योर का खतरा अधिक होता है। 65 वर्ष से अधिक उम्र, धूम्रपान या शराब का सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, ज्यादा नमक और फैट वाला भोजन, हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास होने पर जोखिम बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े 

Diabetes Symptoms: क्या आपका स्लीप पैटर्न बढ़ा रहा है शुगर का खतरा? जानिए पूरी सच्चाई

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More