Last Updated May - 15 - 2026, 03:03 PM | Source : Fela News
Home Tips: घर का किचन सिंक बन सकता है बीमारियों का अड्डा. गंदगी, बैक्टीरिया और जमा कीटाणुओं की वजह से बच्चों में इंफेक्शन, पेट दर्द और बार-बार बीमार पड़ने का खतरा तेजी से बढ़ सकता है.
Home Tips:घर की किचन चाहे कितनी भी साफ और मॉडर्न क्यों न हो, अगर सिंक गंदी है तो वही पूरे घर की सेहत बिगाड़ सकती है. कई बार लोग सिर्फ बदबू समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही सिंक बैक्टीरिया और वायरस का बड़ा अड्डा बन जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किचन सिंक में कई बार टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं क्योंकि यहां खाने के बचे कण, तेल और गंदा पानी लगातार जमा होता रहता है.
बच्चों पर सबसे ज्यादा असर
छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए गंदी सिंक से फैलने वाले बैक्टीरिया उन्हें जल्दी बीमार बना सकते हैं. पेट दर्द, उल्टी, दस्त, इंफेक्शन और बार-बार बुखार जैसी समस्याएं गंदे सिंक की वजह से हो सकती हैं. कई परिवारों को पता भी नहीं चलता कि बीमारी की शुरुआत किचन से हो रही है.
सिर्फ ऊपर से सफाई करना काफी नहीं
अक्सर लोग सिंक को सिर्फ ऊपर से धो देते हैं, लेकिन असली गंदगी पाइपों के अंदर जमा होती है. यही सड़ा हुआ कचरा बदबू और बैक्टीरिया पैदा करता है. अगर पाइपों की सफाई समय-समय पर न हो तो पूरे घर में संक्रमण फैल सकता है.
घरेलू चीजों से करें आसान सफाई
सिंक को साफ रखने के लिए रोजाना सफाई जरूरी है. बेकिंग सोडा, विनेगर और ब्लिचिंग पाउडर जैसे घरेलू उपाय काफी असरदार माने जाते हैं. आधा कप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर सिंक में डालने से जमी गंदगी और बदबू कम होती है. वहीं विनेगर और गर्म पानी पाइपों के अंदर जमा कचरे को साफ करने में मदद करते हैं.
एक्सपर्ट्स ने भी मानी घरेलू उपायों की ताकत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू सफाई के तरीके सिंक की बदबू और बैक्टीरिया को कम करने में काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं. सही तरीके से सफाई करने पर सिंक न सिर्फ चमकती है बल्कि घर में फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
सिंक में खाने के बचे टुकड़े जमा न होने दें. रात में सोने से पहले सिंक को जरूर धोएं और हफ्ते में कम से कम एक बार पाइपों की गहरी सफाई करें. छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की सेहत पर भारी पड़ सकती है.
यह भी पढ़े
Jun - 13 - 2026
Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौकà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बाà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और à¤... Read More