Header Image

डाइट एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा? ये गलतियां जिम्मेदार

डाइट एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा? ये गलतियां जिम्मेदार

Last Updated Jan - 22 - 2026, 01:14 PM | Source : Fela News

डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा तो वजह आपकी कुछ रोज़मर्रा की गलतियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स बता रहे हैं वेट लॉस में सबसे आम चूक ।
डाइट एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा?
डाइट एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा?

आज के समय में मोटापा और ओवरवेट होना केवल एक पर्सनल प्रॉब्लम नहीं, बल्कि एक ग्लोबल हेल्थ चैलेंज बन चुका है। भारत समेत पूरी दुनिया में मोटापे के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। साल 2021 में भारत में करीब 18 करोड़ वयस्क ओवरवेट या मोटापे से जूझ रहे थे, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 1.11 अरब तक पहुंच चुकी थी। अक्टूबर 2025 में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो साल 2050 तक दुनिया की आधे से ज्यादा वयस्क आबादी ओवरवेट या मोटापे की चपेट में होगी। 

ऐसे में हैरानी की बात यह है कि कई लोग डाइट और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन कम नहीं कर पा रहे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह मेहनत की कमी नहीं, बल्कि कुछ आम लेकिन गंभीर गलतियां होती हैं। 

सबसे पहली और बड़ी गलती है नाश्ता स्किप करना । भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन डाइटिशियन मानते हैं कि इससे मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक असर पड़ता है। जब शरीर को सुबह एनर्जी नहीं मिलती, तो मेटाबॉलिक रेट धीमी हो जाती है और दिन में ज्यादा खाने की संभावना बढ़ जाती है। सही नाश्ते में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन शामिल होना चाहिए ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे। 

दूसरी आम गलती है कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह डाइट से हटा देना। वजन घटाने के नाम पर कई लोग रोटी, चावल या अन्य कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ देते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कार्ब्स शरीर की मुख्य ऊर्जा का स्रोत होते हैं। इन्हें पूरी तरह हटाने से थकान, चिड़चिड़ापन और ओवरईटिंग की समस्या बढ़ सकती है। बेहतर विकल्प है पोर्शन कंट्रोल और सही तरह के कार्ब्स का चयन। 

तीसरी गलती है जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना और रेस्ट को नजरअंदाज करना। कई लोग मानते हैं कि जितनी ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, उतना वजन तेजी से घटेगा। लेकिन शरीर को रिकवरी का समय न मिले तो हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे वेट लॉस रुक जाता है। 

चौथी बड़ी गलती है नींद की कमी कम नींद लेने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं और फैट बर्न करने की क्षमता घट जाती है। लगातार कम सोने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। 

पांचवीं गलती है सिर्फ वजन पर फोकस करना । कई बार शरीर फैट कम कर रहा होता है, लेकिन मसल्स बनने की वजह से वजन कम नहीं दिखता। ऐसे में सिर्फ वजन मशीन नहीं, बल्कि बॉडी फैट प्रतिशत और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। कुल मिलाकर, वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज काफी नहीं है। सही जानकारी, संतुलन और लाइफस्टाइल में छोटे लेकिन समझदारी भरे बदलाव ही लंबे समय तक असर दिखाते हैं। 

यह भी पढ़े : 

बार-बार मुंह में छाले? नजरअंदाज न करें, गंभीर बीमारी का खतरा

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More