Last Updated May - 29 - 2025, 04:38 PM | Source : Fela News
जलवायु परिवर्तन की वजह से एस्परगिलस नाम का फंगस तेजी से फैल रहा है, जिससे लाखों लोगों की जान जा सकती है।
कोविड-19 से दुनिया अभी पूरी तरह उभरी भी नहीं है कि एक नया खतरा सामने आ गया है। वैज्ञानिकों की नई स्टडी में पता चला है कि "एस्परगिलस" नाम का एक फंगस, जो इंसानों के फेफड़ों को संक्रमित करता है, जलवायु परिवर्तन की वजह से तेजी से फैल रहा है।
क्या है एस्परगिलस फंगस?
यह एक आम फंगस है जो मिट्टी में उगता है और हवा में सूक्ष्म कण छोड़ता है। जब ये कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचते हैं, तो कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। यह खासकर अस्थमा, फेफड़े की बीमारियों या कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को तेजी से प्रभावित करता है।
खतरा कितना बड़ा है?
रिपोर्ट के अनुसार, हर साल करीब 25 लाख लोग फंगल इन्फेक्शन से मरते हैं। आने वाले समय में एस्परगिलस 16% तक फैल सकता है और लाखों मौतों की वजह बन सकता है। यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खा जाता है।
लक्षण:
ये लक्षण आम सर्दी-जुकाम जैसे होने के कारण बीमारी पकड़ में देर से आती है।
Note: सावधानी जरूरी है। किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।