Fela News Lifestyle Header Banner

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब नहीं लगेगा GST, पॉलिसी हो जाएगी सस्ती

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब नहीं लगेगा GST, पॉलिसी हो जाएगी सस्ती

Last Updated Sep - 04 - 2025, 01:50 PM | Source : Fela News

सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस को जीएसटी से बाहर कर दिया है। इससे पॉलिसी प्रीमियम घटेगा और आम लोगों के लिए बीमा लेना सस्ता होगा।
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब नहीं लगेगा GST
लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब नहीं लगेगा GST

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम पॉलिसियों पर लगने वाला GST हटा दिया है। इस बदलाव से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और इंश्योरेंस का प्रीमियम पहले से सस्ता हो जाएगा।

अब अगर कोई पॉलिसीधारक ₹20,000 का प्रीमियम भरता है तो उसे 18% GST यानी ₹3,600 अतिरिक्त नहीं चुकाना होगा। मतलब अब वही पॉलिसी केवल ₹20,000 में पूरी हो जाएगी। पहले इसी प्रीमियम पर कुल ₹23,600 देना पड़ता था।

सरकार का मानना है कि इस कदम से ज्यादा से ज्यादा लोग लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ आकर्षित होंगे और अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह फैसला इंश्योरेंस सेक्टर को भी मजबूती देगा और देश में बीमा कवरेज बढ़ाने में मदद करेगा।

आम लोगों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच अब जरूरी इंश्योरेंस किफायती हो गया है।

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More