Last Updated Apr - 02 - 2025, 06:32 PM | Source : Fela News
गर्मी में तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर को ठंडा रखता है, लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से खा रहे हैं? कई लोग इसे गलत तरीके से खाते हैं।
Watermelon Eating Mistakes गर्मी में मीठा और रसीला तरबूज खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, इसलिए इसे सुपरफूड माना जाता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं।
तरबूज खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन भी सही रहता है। लेकिन कई लोग इसे गलत तरीके से खाते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। गलत तरीके से खाने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
तरबूज खाने के गलत तरीके और नुकसान
1. खाने के तुरंत बाद तरबूज खाना
> इसे खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और अपच हो सकता है।
2. तरबूज के साथ पानी पीना या नमक खाना
> पानी पीने से पाचन धीमा हो सकता है, जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
> नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
3 फ्रिज से निकालते ही खाना
> बहुत ठंडा तरबूज खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम हो सकता है।
4. रात में तरबूज खाना
> रात में खाने से शरीर में ठंडक बढ़ सकती है, जिससे गले में खराश हो सकती है।
> इसे दिन में खाना बेहतर होता है।
5. कुछ फलों के साथ खाना
> केले, आम या दूध से बने शेक के साथ न खाएं, इससे गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
तरबूज खाने का सही तरीका
> खाने से 1-2 घंटे पहले या बाद में खाएं।
> दिन में खाना बेहतर होता है, ताकि जल्दी पच सके।
> फ्रिज से निकालने के बाद थोड़ा सामान्य तापमान पर रखें, फिर खाएं।
> छोटे टुकड़ों में चबाकर खाएं, ताकि शरीर को पूरा पोषण मिले।
नोट: किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Jun - 13 - 2026
Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौकà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बाà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और à¤... Read More