Fela News Lifestyle Header Banner

नींबू घटाएगा यूरिक एसिड, जोड़ों का दर्द करेगा कम – जानिए कैसे करें सेवन सही तरीके से

नींबू घटाएगा यूरिक एसिड, जोड़ों का दर्द करेगा कम – जानिए कैसे करें सेवन सही तरीके से

Last Updated Jun - 06 - 2025, 04:48 PM | Source : Fela News

Lemon for Uric Acid: अगर जोड़ों में अकड़न या दर्द है, तो यह यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। जानें कैसे नींबू का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है
नींबू घटाएगा यूरिक एसिड
नींबू घटाएगा यूरिक एसिड

Lemon for Uric Acid: अगर सुबह उठते ही आपके जोड़ों में अकड़न या हल्का दर्द होता है, खासकर घुटनों या पैरों में, तो यह बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। यह धीरे-धीरे गठिया जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद एक साधारण चीज — नींबू — इस समस्या में काफी मददगार हो सकता है।

कैसे करता है नींबू काम?

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो शरीर का pH बैलेंस ठीक करता है। इससे यूरिक एसिड धीरे-धीरे घुलने लगता है और पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है।

नींबू का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • सुबह खाली पेट नींबू पानी
  • गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं
  • चाहें तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं
  • रोज सुबह खाली पेट पिएं
  • भोजन के बाद नींबू पानी

भारी या तैलीय भोजन के बाद नींबू पानी पिएं, इससे पाचन ठीक रहेगा और यूरिक एसिड नहीं बढ़ेगा

  • कच्चे नींबू का सेवन
  • सलाद या दाल में नींबू डालें
  • लेकिन गर्म खाने में नींबू न डालें, वरना विटामिन C खत्म हो सकता है

कुछ जरूरी सावधानियां

  • नींबू ज्यादा लेने से दांतों की परत खराब हो सकती है, इसलिए स्ट्रॉ से पिएं या बाद में कुल्ला करें
  • अगर पेट की कोई समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही नींबू लें
  • मधुमेह या किडनी की बीमारी हो, तो भी डॉक्टर की सलाह जरूरी है

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More