Header Image

मध्यप्रदेश में कुपोषण संकट: बजट बड़ा, बच्चे अब भी कमजोर

मध्यप्रदेश में कुपोषण संकट: बजट बड़ा, बच्चे अब भी कमजोर

Last Updated Aug - 19 - 2025, 04:31 PM | Source : Fela News

मध्यप्रदेश लगातार कुपोषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लाखों रुपये के बजट के बावजूद हजारों मासूमों की ज़िंदगी खतरे में है।
मध्यप्रदेश में कुपोषण संकट
मध्यप्रदेश में कुपोषण संकट

शिवपुरी में हाल ही में 15 महीने की बच्ची की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। उसका वज़न सिर्फ 3.7 किलो था। इससे पहले श्योपुर में भी एक आदिवासी बच्चे की जान कुपोषण ने ले ली थी। आंकड़े बताते हैं कि स्थिति हर साल और बिगड़ रही है। 2020 से अब तक 85 हजार से ज्यादा बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती किया गया। अकेले 2024-25 में 20 हजार बच्चों का इलाज हुआ और इस साल के शुरुआती तीन महीनों में ही करीब 6 हजार नए मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य सरकार का बजट बड़ा है, लेकिन हकीकत यह है कि अब भी 10 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा, बच्चों के लिए फंडिंग पर्याप्त नहीं है और परिवारों में जागरूकता की भी कमी है। यह हालात बताते हैं कि कुपोषण सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं बल्कि शासन और समाज दोनों की बड़ी चुनौती है।

Share :

Trending this week

प्यास लगे तब ही पानी?

Apr - 09 - 2026

What Happens If You Don’t Drink Enough Water: प्यास लगी तभी पानी पीना… सुनने में... Read More

हाथों में झुनझुनी और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज

Apr - 03 - 2026

Why Do My Hands Tingle Frequently: अगर आपके हाथों में बार-बार झुनझुनी या सुन्... Read More

किडनी स्टोन में यूरिन से खून क्यों?

Apr - 03 - 2026

किडनी स्टोन के मरीजों में पेशाब के साथ खून आना एक आम लक्ष... Read More