Header Image

Morning Water Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे और सेहत लाभ

Morning Water Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे और सेहत लाभ

Last Updated Jan - 30 - 2026, 01:04 PM | Source : Fela News

Empty Stomach Water: एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह पानी पीने के
सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे और सेहत लाभ
सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे और सेहत लाभ

Benefits Of Drinking Water On Empty Stomach: एक्सपर्ट्स के अनुसार, अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी न केवल डाइजेशन और ब्लड फ्लो को बेहतर करता है, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। खासतौर पर सुबह उठते ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि रात भर की नींद के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

सुबह पानी पीने के फायदे

शरीर को हाइड्रेट करता है: नींद के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। सुबह पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ की कमी पूरी होती है और अंग सही तरीके से काम करते हैं।

मेटाबॉलिज्म को तेज करता है: सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म अगले कुछ घंटों तक लगभग 30% तक बढ़ सकता है, जिससे दिनभर कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और वजन नियंत्रण आसान होता है।

टॉक्सिन्स बाहर निकालता है: रात के समय शरीर में जमा टॉक्सिन्स सुबह पानी पीने से बाहर निकलते हैं, जिससे किडनी बेहतर काम करती है।

पाचन सुधारता है: सुबह पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम एक्टिव होता है, कब्ज की समस्या कम होती है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

त्वचा को स्वस्थ रखता है: पानी त्वचा की नमी बनाए रखता है, झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।

दिमागी क्षमता बढ़ाता है: दिमाग का लगभग 75% हिस्सा पानी से बना होता है। पानी की कमी से एकाग्रता और याददाश्त प्रभावित हो सकती है। सुबह पानी पीने से फोकस और मानसिक स्पष्टता बेहतर होती है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए

डाइटकल्प न्यूट्रिशन सेंटर की विशेषज्ञ डॉ. जमना शर्मा के अनुसार, अधिकांश लोगों के लिए सुबह पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में सावधानी जरूरी है। किडनी की बीमारी, हार्ट फेल्योर, एसिड रिफ्लक्स या शरीर में सूजन (एडेमा) वाले लोग ज्यादा पानी नहीं पिएं। बुजुर्गों में प्यास का एहसास कम होने के कारण साइलेंट डिहाइड्रेशन का खतरा होता है, जिससे भ्रम, कमजोरी और एकाग्रता में कमी आ सकती है। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

यह भी पढ़े 

माइग्रेन से तुरंत राहत सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज करें

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More