Header Image

महंगे प्रोटीन की जरूरत नहीं, देसी थाली ही है असली ताकत

महंगे प्रोटीन की जरूरत नहीं, देसी थाली ही है असली ताकत

Last Updated Jan - 24 - 2026, 05:10 PM | Source : Fela News

महंगे प्रोटीन पाउडर जरूरी नहीं। दाल, रोटी, सब्जी और डेयरी से ही मिल सकता है पूरा प्रोटीन । जानिए आपकी थाली कितनी ताकतवर है।
महंगे प्रोटीन की जरूरत नहीं
महंगे प्रोटीन की जरूरत नहीं

आज के दौर में फिटनेस का मतलब सिर्फ मसल्स बनाना या वजन घटाना नहीं रह गया है। अब लोग एनर्जेटिक रहने, बीमारियों से बचने और लंबे समय तक हेल्दी रहने पर भी ध्यान देने लगे हैं। इसी वजह से जिम, प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। कई लोग यह मान बैठे हैं कि बिना महंगे प्रोटीन पाउडर के न तो ताकत आ सकती है और न ही अच्छी बॉडी बन सकती है। लेकिन क्या यह सोच पूरी तरह सही है। 

पोषण विशेषज्ञों की मानें तो अगर आपकी डाइट संतुलित है, तो देसी खाना ही शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, एनर्जी और ताकत देने के लिए काफी है। हमारी रोज की थाली में मौजूद दाल, अनाज, सब्जियां, दूध और दही जैसे फूड्स पोषण का पूरा पैकेज होते हैं। समस्या यह नहीं है कि देसी खाने में प्रोटीन नहीं होता, बल्कि दिक्कत यह है कि हम उसकी वैल्यू को समझ नहीं पाते। 

बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर जल्दी रिजल्ट जरूर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका ज्यादा सेवन लिवर और किडनी पर दबाव डाल सकता है। इसके अलावा ये काफी महंगे भी होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल विकल्प घर की रसोई में मौजूद है, तो बाहर के सप्लीमेंट्स पर इतना भरोसा क्यों । 

असल में आपकी थाली ही आपकी असली ताकत तय करती है। दाल, चना, राजमा, सब्जियां, अनाज और दूध से बने खाद्य पदार्थ मिलकर शरीर को जरूरी प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स देते हैं। यही पोषक तत्व मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं। अगर आपकी प्लेट में दाल-चावल या रोटी-सब्जी के साथ दही या पनीर शामिल है, तो समझ लीजिए आपकी डाइट काफी हद तक संतुलित है। 

चना और राजमा जैसे बीन्स खासतौर पर प्रोटीन के बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं। ये धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। यही वजह है कि देसी खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है। 

अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन न मिले, तो इसके संकेत साफ दिखाई देने लगते हैं। जैसे बार-बार थकान महसूस होना, नाखूनों का जल्दी टूटना, इम्यून सिस्टम कमजोर होना, मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी, मूड स्विंग्स और सोचने-समझने में परेशानी। लंबे समय तक प्रोटीन की कमी हड्डियों को भी कमजोर बना सकती है। 

अगर आप सप्लीमेंट नहीं लेना चाहते, तो अपनी डाइट में कुछ नेचुरल चीजें जरूर शामिल करें। जैसे अलग-अलग दालें, बीन्स और मटर, दूध-दही- पनीर, अंडे, मछली या लीन मीट, बीज और मेवे, साथ ही टोफू जैसे सोया प्रोडक्ट्स । सही मात्रा और सही संतुलन के साथ ली गई देसी डाइट ही असली फिटनेस की कुंजी है। 

इसलिए अगली बार जब आप अपनी थाली सजाएं, तो सिर्फ स्वाद ही नहीं, पोषण पर भी ध्यान दें। हो सकता है आपकी रोज की देसी थाली ही वो ताकत दे रही हो, जिसकी तलाश आप महंगे प्रोटीन पाउडर में कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े  

किस दाल में छुपा है सेहत का राज, एक्सपर्ट से जानिए सही चुनाव

Share :

Trending this week

गर्मी की खुजली-दाने से छुटकारा

May - 01 - 2026

गर्मियों में पसीने और धूल-पॉल्यूशन के कारण त्वचा पर खुज... Read More

गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें

May - 01 - 2026

गर्मियों में तेज गर्मी और सूखी हवा का असर शरीर पर साफ दिख... Read More

किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा

May - 01 - 2026

Kitchen Cancer Risk:घर का किचन हमेशा से सेहत का केंद्र माना जाता है, क... Read More