Fela News Lifestyle Header Banner

Processed Food Heart Disease Risk: पिज्जा-बर्गर-नूडल्स खा रहे हैं? दिल पर पड़ सकती है भारी!

Processed Food Heart Disease Risk: पिज्जा-बर्गर-नूडल्स खा रहे हैं? दिल पर पड़ सकती है भारी!

Last Updated Sep - 29 - 2025, 01:15 PM | Source : Fela News

Processed Food:आजकल लोग इतना व्यस्त हैं कि घर का खाना नहीं बना पाते। इसलिए वे पिज्जा, बर्गर और नूडल्स जैसे प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। ये आपके लिए कितने खतरनाक हो स
पिज्जा-बर्गर-नूडल्स
पिज्जा-बर्गर-नूडल्स

आजकल की तेज़ जिंदगी में लोग घर का खाना बनाने की बजाय पैकेज्ड और तैयार खाने पर निर्भर हैं। इसमें स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक और मसालेदार चिप्स शामिल हैं। ये स्वाद में बढ़िया लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए खतरनाक हैं। ये आपके हार्ट की धड़कन धीमी कर सकते हैं और शरीर में जमा फैट से आर्टरी में ब्लॉकेज होने का खतरा बढ़ा सकते हैं।

इन बीमारियों का खतरा बढ़ता है

प्रोसेस्ड फूड में नमक, चीनी, ट्रांस फैट, प्रिज़र्वेटिव और आर्टिफ़िशियल फ्लेवर ज्यादा होते हैं। ये हाई बीपी, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, डायबिटीज जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए पैकेज पर लिखी शुगर, फैट, सोडियम और कैलोरी की जानकारी ध्यान से पढ़ें।

कौन लोगों को सावधानी की जरूरत है

WHO और अन्य संस्थाओं के अनुसार ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हाई बीपी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इसलिए हाइपरटेंशन, डायबिटीज या तनाव जैसी समस्याओं वाले लोगों को प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। यदि आप दवाइयां ले रहे हैं, तो उनका सेवन नियमित करें।

रिसर्च क्या कहती है

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने वाले लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। WHO की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रांस फैट से हर साल करीब 5,00,000 लोग कोरोनरी हार्ट डिजीज के कारण समय से पहले मर जाते हैं। यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद के डॉ. सौरभ विश्वास का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड में मौजूद हाई सोडियम, कैलोरी और फैट कई बीमारियों को जन्म देते हैं, इसलिए इसे कम से कम खाना चाहिए।

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More