Last Updated Sep - 18 - 2025, 02:48 PM | Source : Fela News
Best time to eat dry fruits:अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय बताया गया है। आइए जानते हैं।
Right Time to eat Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए सुपरफूड की तरह काम करते हैं। इन्हें खाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन ज्यादा फायदा पाने के लिए इन्हें सही समय पर खाना जरूरी है। आइए जानते हैं अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय:
बादाम
बादाम हमेशा सुबह के समय खाना चाहिए। इसमें विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इससे दिनभर आप एक्टिव रहते हैं और चीजों पर बेहतर फोकस कर पाते हैं।
अखरोट
अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय शाम है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन होता है। ओमेगा-3 दिमाग को हेल्दी रखता है और मेलाटोनिन नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। शाम में अखरोट खाने से नींद गहरी और दिमाग स्वस्थ रहता है।
पिस्ता
पिस्ता खाने का सबसे सही समय दोपहर है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं और बार-बार खाने की इच्छा कम करते हैं।
काजू
काजू को लंच के साथ खाना सबसे अच्छा है। इसमें जिंक और आयरन होता है, जो मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
Jun - 13 - 2026
Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौकà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बाà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और à¤... Read More