Header Image

Summer Foods To Keep Body Cool: गर्मियों में सेहत का रखें ख्याल, जानिए 5 बेस्ट हाइड्रेटिंग फूड्स

Summer Foods To Keep Body Cool: गर्मियों में सेहत का रखें ख्याल, जानिए 5 बेस्ट हाइड्रेटिंग फूड्स

Last Updated Apr - 09 - 2025, 12:50 PM | Source : Fela News

Summer Foods To Keep Body Cool: गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर से जरूरी पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और एनर्जी निकल जाती है। इसलिए शरीर को अंदर से ठंड
गर्मियों में सेहत का रखें ख्याल
गर्मियों में सेहत का रखें ख्याल

गर्मियों में मौसम की गर्मी और उमस से हमारे खानपान और जीवनशैली में बदलाव जरूरी हो जाता है। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और एनर्जी की कमी हो जाती है। इसका असर सेहत पर पड़ता है और थकान, कमजोरी और पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करके आप खुद को ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रख सकते हैं। आइए जानें ऐसे 5 बेस्ट हाइड्रेटिंग फूड्स:

1. खीरा
खीरे में पानी भरपूर होता है और यह शरीर को ठंडक देता है। इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व जैसे विटामिन K, C, पोटैशियम और मैग्नीशियम ज्यादा होते हैं। गर्मी में यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में बहुत फायदेमंद है।

2. पुदीना
पुदीना एक नेचुरल ठंडक देने वाला पौधा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और गर्मी में ताजगी का एहसास कराते हैं।

3. नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों का बेस्ट नेचुरल ड्रिंक है। यह शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है और एनर्जी वापस देता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं।

4. दही
दही शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और पाचन को सुधारता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्युनिटी बढ़ाते हैं। आप इसे रायते, लस्सी या सीधा खाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

5. सौंफ
सौंफ एक ठंडी तासीर वाला मसाला है जो पाचन में मदद करता है और पेट को आराम देता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और जरूरी ऑयल्स होते हैं। गर्मियों में खाने के बाद सौंफ खाना बहुत फायदेमंद होता है।

Share :

Trending this week

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More

मोबाइल की लत बना रही दिमाग कमजोर

May - 29 - 2026

How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More