Header Image

World Hypertension Day 2025: इन 6 आदतों से कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर, बार-बार डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

World Hypertension Day 2025: इन 6 आदतों से कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर, बार-बार डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

Last Updated May - 17 - 2025, 05:30 PM | Source : Fela News

High Blood Pressure: अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो जानिए कौन-से रोज़ के काम इसे बढ़ने से रोक सकते हैं। लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव आपकी सेहत को ठीक रख
इन 6 आदतों से कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर
इन 6 आदतों से कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर

World Hypertension Day 2025: हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि ये बिना लक्षण दिखाए हार्ट अटैक जैसी बड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दिन का मकसद लोगों को जागरूक करना और उन्हें बताना होता है कि हाई बीपी को कैसे कंट्रोल किया जाए। इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल की आदतें हो सकती हैं। नीचे कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनसे हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है:

हाई ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें?

1. संतुलित खानपान अपनाएं

फल, सब्जियां, अनाज और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट खाएं। नमक 5 ग्राम से ज्यादा न लें। पैक्ड और तला-भुना खाना कम करें।

2. वजन कंट्रोल में रखें

अधिक वजन हाई बीपी का खतरा बढ़ाता है। हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल करें।

3. रोज़ थोड़ा एक्टिव रहें

हर दिन कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें। वॉक, डांस या साइकिल चलाना फायदेमंद रहेगा।

4. तनाव कम करें

स्ट्रेस हाई बीपी को बढ़ा सकता है। डीप ब्रीदिंग, मेडिटेशन, भरपूर नींद और आराम से काम करें।

5. एल्कोहल कम या बिल्कुल न लें

शराब ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है। अगर बीपी हाई रहता है तो एल्कोहल से बचना जरूरी है।

6. स्मोकिंग छोड़ें

धूम्रपान से रक्त धमनियां सिकुड़ती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसे पूरी तरह छोड़ दें।

 

नोट: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share :

Trending this week

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More

मोबाइल की लत बना रही दिमाग कमजोर

May - 29 - 2026

How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More