Fela News Lifestyle Header Banner

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, "आतंकियों के परिवार वालों को हम नौकरी नहीं देते। अब लाल चौक पर तिरंगा लहराया जाता है।" 

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, "आतंकियों के परिवार वालों को हम नौकरी नहीं देते। अब लाल चौक पर तिरंगा लहराया जाता है।" 

Last Updated Mar - 21 - 2025, 04:59 PM | Source : Fela News

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बताया कि सरकार ने नक्सलियों को कमजोर कर दिया है। पिछले एक साल में 380 नक्सली मारे गए, सिर्फ 12 जिले नक्सल प्रभावित हैं और 10
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा,
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, "आतंकियों के परिवार वालों को हम नौकरी नहीं देते।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान कहा कि अनुच्छेद 370 कश्मीर में अलगाव की वजह था, लेकिन इसके हटने के बाद आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं। अब कश्मीर में न हड़ताल होती है और न ही 2024 में कोई पथराव की घटना हुई है।  

उन्होंने बताया कि सरकार ने कश्मीर में बंद सिनेमा हॉल फिर से खोले और वहां जी-20 बैठक आयोजित की। पठानकोट में नाका परमिट खत्म कर दिया गया और एंटी करप्शन ब्यूरो बनाया गया, जिससे भ्रष्टाचार लगभग खत्म हो गया है। पहले आतंकियों की मौत पर जुलूस निकलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।  

अमित शाह ने कहा कि उरी हमले का बदला 10 दिनों में लिया गया और आतंकियों के परिवार वालों को नौकरी देने पर रोक लगा दी गई। अब लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होते हैं, बिना किसी गोलीबारी के।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More