Header Image

Bihar Chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में, दो से तीन चरणों में होगी वोटिंग, पूरी जानकारी देखें

Bihar Chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में, दो से तीन चरणों में होगी वोटिंग, पूरी जानकारी देखें

Last Updated Sep - 05 - 2025, 12:08 PM | Source : Fela News

Bihar Assembly Elections 2025 Date: सूत्रों के अनुसार, वोटों की गिनती 15 से 20 नवंबर के बीच हो सकती है और पूरी चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले खत्म हो जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में

अक्टूबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में इसकी घोषणा की जा सकती है। मतदान नवंबर में दो या तीन चरणों में होगा और वोटों की गिनती 15 से 20 नवंबर के बीच कराई जा सकती है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, जबकि वोटिंग छठ पूजा के बाद कराई जाएगी।

राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। एनडीए की ओर से लगातार सम्मेलन हो रहे हैं, वहीं इंडिया गठबंधन ने बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" निकालकर माहौल बनाने की कोशिश की है। हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री ने बिहार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक भी की।

इस बार बिहार में मतदाताओं की संख्या थोड़ी कम हो गई है। पहले करीब आठ करोड़ मतदाता थे, लेकिन एसआईआर के बाद लाखों नाम हटाए गए हैं। विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि सिर्फ डुप्लीकेट और मृतकों के नाम हटाए गए हैं।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More