Header Image

104 साल के बुजुर्ग को 43 साल बाद मिली इंसाफ की जीत, हाईकोर्ट ने सुनाया बरी होने का फैसला

104 साल के बुजुर्ग को 43 साल बाद मिली इंसाफ की जीत, हाईकोर्ट ने सुनाया बरी होने का फैसला

Last Updated Jun - 03 - 2025, 11:12 AM | Source : Fela News

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले लखन लाल को हत्या के झूठे केस में उम्रकैद की सजा मिली थी, लेकिन 43 साल बाद कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया।
104 साल के बुजुर्ग को 43 साल बाद मिली इंसाफ की जीत
104 साल के बुजुर्ग को 43 साल बाद मिली इंसाफ की जीत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले के निवासी 104 वर्षीय लखन लाल को 43 साल बाद न्याय मिला है। हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे लखन लाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

यह मामला 1977 का है, जब गांव के ही प्रभु पासी की हत्या के मामले में लखन लाल को आरोपी बनाया गया था। 1982 में जिला अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लेकिन लखन लाल ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हालांकि हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद, तकनीकी कारणों के चलते उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। उनके परिवार ने लगातार न्याय के लिए लड़ाई जारी रखी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट, मुख्यमंत्री, कानून मंत्री और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी मदद मांगी।

अंततः ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल और कानूनी सलाहकार अंकित मौर्य ने मामले को गंभीरता से लिया और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शिकायत भेजी गई। इसके बाद हाईकोर्ट ने लखन लाल की तत्काल रिहाई का आदेश दिया।

इस आदेश के बाद मंगलवार को लखन लाल को आखिरकार जेल से रिहा किया गया। यह मामला भारतीय न्याय व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत को एक बार फिर उजागर करता है, जहां एक निर्दोष को चार दशकों से ज़्यादा वक्त तक जेल में रहना पड़ा।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More