Last Updated Aug - 21 - 2025, 12:18 PM | Source : Fela News
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने मामूली विवाद के बाद अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 17 साल के एक लड़के ने अपने ही चाचा पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मामला तब हुआ जब चाचा ने अपनी भतीजी को पढ़ाई न करने पर डांटा और मारा था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम उन्हें वारदात की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक साइंस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद लड़के ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।