Fela News Lifestyle Header Banner

25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये, नीतीश बोले खुलकर

25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये, नीतीश बोले खुलकर

Last Updated Oct - 03 - 2025, 12:47 PM | Source : Fela News

Mahila Rojgar Yojana: इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को लाभ मिलेगा। इससे पहले 75 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल चुका है।
25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये
25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये

‘महिला रोजगार योजना’ के तहत शुक्रवार (3 अक्टूबर 2025) को बिहार की 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए। यह राशि सीधे डीबीटी के जरिए पहुंचाई गई। अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई महिलाएं भी जुड़ीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक 75 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी जा चुकी है। शुक्रवार को 25 लाख महिलाओं को यह राशि भेजी गई, यानी कुल एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ राज्य के हर परिवार की एक महिला को मिलेगा। अगली किस्त 6 अक्टूबर से भेजी जाएगी और इसके बाद हर सप्ताह राशि बैंक खातों में पहुंचती रहेगी। जिन महिलाओं का रोजगार चलता है, उन्हें आगे 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जाएगी।

नीतीश कुमार ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले का हाल बहुत खराब था और कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिहार के विकास, कानून व्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More